दो आधारों पर हुई है गणना
डफ एंड फलेप्स की रिपोर्ट के अनुसार इस नुकसान की गणना दो आधारों पर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 12 की वैल्यू 2019 में 6.8 बिलियन अमरीकी डॉलर थी। इसके तहत पहले आधार यानी बीसीसीआई आईपीएल को छोटे स्तर पर खाली कुर्सियों के साथ आयोजित करता है, तो बीसीसीआई को 250-300 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 2266 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरा आधार अगर पूरा ही सीजन ही रद कर दिया जाता है तो बीसीसीआई को 700 से 1,000 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 7400 से 7500 करोड़ रुपए का नुकसान संभव है।