scriptVIDEO: फौजी के मासूम बच्चों को देख नम हुईं लोगों की आंखें, एक में पढ़ने वाली बेटी के नहीं थम रहे आंसू | Army Soldier Gaurd of owner Antyesti in Tundla Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: फौजी के मासूम बच्चों को देख नम हुईं लोगों की आंखें, एक में पढ़ने वाली बेटी के नहीं थम रहे आंसू

— रोते लोगों को देख बोला पांच साल का हिमांशु पापा को क्या हो गया है— बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव छितरई से टूंडला में बनवाया था मकान— शिक्षक पिता के रिटायर्ड होने पर उपहार स्वरूप ली थी कार

फिरोजाबादNov 27, 2019 / 01:48 pm

arun rawat

Fauji

Fauji

फिरोजाबाद। सड़क हादसे में हुई आर्मी सैनिक की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा है। जिसने भी सुना वह अंतिम दर्शन को पहुंच गया। 32 वर्षीय सैनिक ने कम समय में देश के लिए बहुत कुछ कर दिखाया। फौज ने उन्हें विदेश में एक सीक्रेट मिशन के लिए भी भेजा था। फौजी की सड़क हादसे में मौत होने के बाद पूरा गांव गमगीन हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गार्ड आॅफ आॅनर देकर अंतिम संस्कार किया गया।
यह था पूरा मामला
पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव छितरई निवासी 32 वर्षीय वेदप्रकाश उर्फ गुड्डा पुत्र लक्ष्मण सिंह फौज में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में थी। वह रविवार को छुट्टी लेकर गांव आये थे। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे वह कार द्वारा ड्यूटी के लिए निकले थे। मथुरा में रहने वाला 30 वर्षीय फौजी शिवकुमार आगरा से उनके साथ जैसलमेर के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक रात्रि करीब 12 बजे नागौर जिले में उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, जिसमें दोनों की मौत हो गयी।
हर किसी की आंख हुई नम
बुधवार सुबह फौजी का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटे शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। मृतक के दो बच्चे जिनमें बेटी योग्यता नगर के क्राइस्ट द किंग स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है जबकि बेटा हिमांशु भी इसी स्कूल में पढ़ता है।
2002 में हुई थी शादी
पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शिवकुमार की कम उम्र में ही शादी कर दी थी। उसकी शादी वर्ष 2002 में की लेकिन विदाई 2009 में की थी। जब तक उसकी फौज में नौकरी लग चुकी थी। मृतक की शादी भरतपुर राजस्थान के नगला बरताई निवासी अनीता के साथ हुई थी।
पिता ने दिलाई थी कार
पिता ने बताया कि जब वह शिक्षक की नौकरी से रिटायर्ड हुए तब बेटे ने यादगार के रूप में उनसे कार की डिमांड की थी। तब उन्होंने बेटे को कार दिलाई थी। उन्हें क्या पता था कि जिस कार को वह बेटे की खुशी के लिए दिलवा रहे हैं। एक दिन वह ही उसका काल बन जाएगी।
सीक्रेट मिशन पर गए थे
मई 2018 में वह आर्मी के मिशन सीक्रेट में साउथ अफ्रीका गए थे। जहां से वह दिसंबर 2018 में वापस लौटे थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग 12 रेपिड डिव बटालियन जैसलमेर में थी। बेटे की मौत के बाद मां ओमवती का भी रो—रोकर बुरा हाल है।
दिया गया गार्ड आॅफ आॅनर
फौजी को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। एसडीएम टूंडला केपी सिंह तोमर, थानाध्यक्ष पचोखरा संजय सिंह समेत अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर सलामी दी। पूर्व विधायक शिव सिंह चक भी अंत्येष्टि पर पहुंच ढ़ांढ़स बंधाया।

Home / Firozabad / VIDEO: फौजी के मासूम बच्चों को देख नम हुईं लोगों की आंखें, एक में पढ़ने वाली बेटी के नहीं थम रहे आंसू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो