scriptVIDEO: पूर्व सांसद बोले, पुलिस पर नहीं भरोसा किसी जज से हो गोलीकांड की जांच | Former MP Akshay Yadav demand judicial inquiry riots NAA Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: पूर्व सांसद बोले, पुलिस पर नहीं भरोसा किसी जज से हो गोलीकांड की जांच

— फिरोजाबाद दंगे में हुई मौत के बाद मृतकों के परिवारीजनों से मिले सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव।

फिरोजाबादJan 04, 2020 / 06:12 pm

arun rawat

Akshay yadav

Akshay yadav

फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधित कानून को लेकर फिरोजाबाद में 20 दिसंबर को हुए उवद्रव में गई छह लोगों की जान को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने अब पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने मांग रखी कि इस प्रकरण की जांच किसी जज से कराई जाए क्योंकि पुलिस पर उनका भरोसा नहीं रहा है।
फिरोजाबाद पहुंचे पूर्व सांसद
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अक्षय यादव शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं के साथ वह मृतकों के घर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पुलिस की गोली लगने से फिरोजाबाद में निर्दोश लोगों की मौत हुई हैं। गोली चलाने वाले लोग तो भाग गए लेकिन पुलिस ने सीधी गोली चलाकर ऐसे लोगों को मौत के घाट उतार दिया तो किसी काम से जा या आ रहे थे। पुलिस ने निर्दोषों को मारा है।
जज से हो मामले की जांच
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इसकी जांच के लिए किसी जज को अधिकारी नियुक्त किया जाना चाहिए क्योंकि पुलिस से अब भरोसा उठ चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना में संलिप्त लोगों को सपा सरकार आने पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी दिखाते हुए उनका दुख बांटने का काम किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो