scriptअब यहां कोई गाय नहीं मरेगी भूखी, जानिए ऐसा क्या हुआ? | gau aahar seva rath start in firozabad to remove cow's hunger | Patrika News
फिरोजाबाद

अब यहां कोई गाय नहीं मरेगी भूखी, जानिए ऐसा क्या हुआ?

गौ आहार सेवारथ के जरिए घर घर से रोटी इकट्ठी करके गौशाला भेजा जाएगा।

फिरोजाबादJun 04, 2018 / 10:38 am

suchita mishra

gaw seva

gaw seva

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में अनोखे रूप से गौ सेवा का कार्य किया जाएगा। गाय अब सड़कों पर भूखी नहीं मरेंगी। गायों का पेट भरने के लिए सुहागनगरी के घर-घर से अब भोजन पहुंचाने की तैयारी की गई है। रविवार को गौ संवर्धन विभाग एवं लोक नागारिक कल्याण समिति के सहयोग से गौ आहार सेवा रथ का हुआ शुभारंभ किया गया। इस रथ के जरिए घर-घर जाकर गाय के लिए निकाली जाने वाली रोटी को गायों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। साथ ही आहार सेवा रथ में चलने वाले लोगों द्वारा घर-घर जाकर सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालने के बारे में जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गौ संवर्धन विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि हर घर से रोटी एकत्रित करके गौशाला भेजने का काम नियमित किया जाएगा।
रामनगर से शुरू हुआ रथ
चन्द्रवती गेस्ट हाउस रामनगर से आहार सेवा रथ का शुभारंभ किया गया। लोकनागरिक कल्याण समिति के सतेन्द्र जैन सोली का कहना है कि वेद और शास्त्रों में गाय को माता कहा गया है। गाय की सेवा को महान बताया गया है। गायों की दुर्दशा को लेकर गौ आहार सेवा रथ का शुभारंभ किया गया है। इस रथ के जरिए घर-घर जाकर गायों के लिए भोजन एकत्रित किया जाएगा। अभी तक अधिकतर घरों में गाय के लिए रोटी तो निकाली जाती है लेकिन वह गाय तक पहुंच नहीं पाती। कुछ घरों में महिलाएं गाय की रोेटी निकाले बिना ही भोजन तैयार कर देती है। आहार सेवा रथ न केवल भोजन एकत्रित करेगा बल्कि घर-घर जाकर महिलाओं को पहली रोटी गाय के लिए निकाले जाने का महत्व भी बताएगा।
शहर की गली-गली में घूमेगा रथ
गौ आहार सेवा समिति का प्रयास सुहागनगरी में गौ सेवा के रूप में बिल्कुल नया है। इस प्रयास की शहर में चारों ओर सराहना हो रही है। वहीं लोग इस अभियान से जुड़ते जा रहे हैं। गौ आहार के रूप में गाय के भोजन के लिए लोगों द्वारा व्यवस्था की जा रही है। वहीं रथ घर-घर जाकर अब भूखी घूम रही गायों का पेट भरने का काम करेगी। गौ सेवा के रूप में हालांकि काफी संगठन काम कर रहे हैं लेकिन ऐसा प्रयास जिले में नया है। गौ सेवा के लिए हिन्दू संगठन के पदाधिकारी, गौ सेवक भी काम कर रहे हैं। इस मौके पर अमित गुप्ता, सुनील शर्मा, रामदास कुुशवाह, बृजेश शर्मा, मनोज कटारिया, प्रदीप कुमार, मनोज राठौर, प्रवीन वाष्र्णेय, सोनू जैन, प्रतीक जैन, राहुल कुमार, पवन गुप्ता, राधेश्याम यादव, प्रवीन अग्रवाल, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Home / Firozabad / अब यहां कोई गाय नहीं मरेगी भूखी, जानिए ऐसा क्या हुआ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो