भाजपा प्रत्याशी डॉ. चन्द्रसेन जादौन ने कहा कि भले ही हमें चुनाव लड़ने के लिए कम समय मिला हो लेकिन हमारी पहले से तैयारी है। हमारी पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में पहले से ही लगा हुआ था। अब कम समय में वह क्षेत्र में जाकर भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यो की जानकारी लोगों को देंगे। देश को मजबूत बनाने के लिए जनता का साथ मांगेंगे।
उन्होंने कहा कि जीतने के बाद मेरी प्राथमिकता केवल क्षेत्र का विकास होगी। उन्होंने कहा कि मेरा मुकाबला किसी से नहीं है। डमी प्रत्याशी के रूप में उतारे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। लोग गलत बात करते हैं। भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। इसलिए टिकट फाइनल करने में टाइम अधिक लग गया। आने वाले समय में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।