scriptडाॅक्टर की लापरवाही से गई प्रसूता की जान, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो | pregnant woman died due to doctor negligence | Patrika News
फिरोजाबाद

डाॅक्टर की लापरवाही से गई प्रसूता की जान, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

बीती रात कराया था करीब डेढ़ माह के बच्चे का गर्भपात

फिरोजाबादFeb 25, 2018 / 12:20 pm

धीरेंद्र यादव

pregnant woman died

pregnant woman died

फिरोजाबाद। सुहानगरी में झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही के चलते एक प्रसूता की मौत हो गई। चिकित्सक ने महिला के पेट में दर्द उठने पर डेढ़ माह के गर्भ का गर्भपात कर दिया। उसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र का है मामला
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद के नगला दुर्गा निवासी धनपाल की 27 वर्षीय पत्नी अनीता देवी की हालत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। वह डेढ माह की गर्भवती थी। शनिवार देर रात्रि महिला के पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे उपचार के लिए आसफाबाद स्थित डॉ. जेपी दक्ष के हॉस्पिटल पर उनके घर पर दिखाने के लिए ले गए। चिकित्सक ने परिजनों को बताया कि महिला के पेट में डेढ़ माह का गर्भ है।
सफाई करा दो तो बच जाएगी जान
चिकित्सक ने कहा कि पेट में गर्भ गलत तरीके से घूम गया है। इसकी वजह से महिला के पेट में दर्द हो रहा है। सफाई करा दोगे तो उसकी जान बच जाएगी। महिला की जान बचाने के लिए परिजनों ने हां कर दी। चिकित्सक ने महिला का गर्भपात कर दिया। गर्भपात के बाद परिजन महिला को घर वापस ले आए। रविवार तड़के तीन बजे करीब महिला की अचानक हालत गंभीर हो गयी। चिकित्सक से आज सुबह पांच बजे संपर्क किया तो आगरा ले जाने की बात कही। कुछ देर बाद अनीता ने दम तोड़ दिया। ये जानकारी महिला के पति धनपाल ने देते हुए बताया चिकित्सक की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हुयी है। पहले इतनी दिक्कत नहीं थी। शव को चिकित्सक के आवास पर ही रख परिजन विलाप कर रहे हैं। दूसरी बात घर में ही चिकित्सक का क्लीनिक चल रहा है। फिलहाल चिकित्सक ने अपने आप को व परिजनों को घर को अंदर से बंद कर लिया । मौके पर पहुंचे एसओ रसूलपुर वीरेंद्र कुमार बघेल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जैसी कार्रवाई चाहेंगे करेंगे। शव को यहां से उठवाएं।

Home / Firozabad / डाॅक्टर की लापरवाही से गई प्रसूता की जान, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो