scriptसांसद जी का रिपोर्ट कार्ड: 98% रहे संसद में उपस्थित | Patrika News
फिरोजाबाद

सांसद जी का रिपोर्ट कार्ड: 98% रहे संसद में उपस्थित

समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले फिरोजाबाद लोकसभा से 2019 के चुनाव में पहली बार जीत कर आए सांसद चंद्र सेन जादौन ने सदन में 98% उपस्थिति दर्ज करायी।

फिरोजाबादMay 02, 2024 / 09:20 pm

Janardan Pandey

chandra sen jadon
राजा चंद्रसेन की नगरी को फिर से उसकी पहचान मिले। फिरोजाबाद को चंद्र नगरी बनाई जाए। ये वक्तव्य वर्तमान फिरोजाबाद सांसद चंद्रसेन जादौन के हैं। 2019 में समाजवादी पार्टी के गढ़ फिरोजाबाद से पहली बार चुनकर आए भाजपा सांसद चंद्रसेन जादौन ने आते ही फिरोजाबाद को उसके प्राचीन पहचान देने की कवायत शुरू कर दी। 2 मई 2022 में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और फिरोजाबाद को चंद्र नगर की बनाने की मांग रखी। इससे पहले 31 जुलाई 2021 में है जिला पंचायत स्तर पर जिले के नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो चुका था।
फिरोजाबाद में यमुना किनारे बसे चंद्रवाड़ खंडहर आज भी उसके विध्वंस की कहानी बताते हैं। उस चंद्रवाड़ महाराज चंद्र सेन के बनवाये 108 जैन मंदिरों को मोहम्मद गौरी ने रातों-रात तोड़ दिया था। जिसे 1568 में अकबर के सेनापति फिरोजशाह ने दुबारा बसाया। जिसका इसका नाम फिरोजाबाद पड़ा। जादौन ने ना सिर्फ जिले का नाम बदलने बल्कि कायाकल्प करने का भी प्रयास किया। उन्होंने लोकसभा में फिरोजाबाद में मेट्रो चलने, वहां के स्टेशनों को सुविधाजनक बनाने और ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे लगवाने संबंधित कई अपील की हैं। आईए जानते हैं सांसद चंद्र सेन जादौन के पिछले 5 सालों का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है।

सदन में उपस्थिति राष्ट्रीय औसत से 19% ज्यादा

बजट सत्र 2019 से बजट सत्र 2024 तक
चंद्र सेन की सदन में 98% उपस्थिति दर्ज की है
उपस्थिति का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से 19% अधिक
उत्तर प्रदेश के सांसदों के औसत से 15 % अधिक
सदन में सांसदों उपस्थित का राष्ट्रीय औसत 79%
उत्तर प्रदेश के सांसदों की उपस्थिति का औसत 83% है

जनहित के मुद्दों पर की 17 बहस

चंद्र सेन ने 2019 से 2023 तक
सदन के 17 बहसों में हिस्सदारी
बहस में आगरा मेट्रो को फिरोजाबाद मुख्यालय तक विकसित करने
फिरोजाबाद की भूजल समस्या
भारतीय रेलवे में स्वचालित दरवाजा संबंधित मुद्दे उठाये।
डिबेट में उपस्थित का राष्ट्रीय औसत 46.7
राज्य औसत 62.1%

डिबेट के कुछ मुद्दे

मंत्री से भारतीय रेलवे में स्वचालित दरवाजे स्थापित करने का अनुरोध
आगरा मेट्रो को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला मुख्यालय तक विस्तारित करने की आवश्यकता के संबंध में
फ़िरोज़ाबाद में भूजल स्तर की समस्या के संबंध में

जादौन के प्रश्नों की संख्या 51

चंद्र सेन ने 2020 से 2024 तक की अवधि में
सदन में कुल 51 पूछे
राष्ट्रीय औसत से 159 प्रश्न पीछे ,
उत्तर प्रदेश के सांसदों के मुकाबले 100 प्रश्न पूछे
सांसदों के प्रश्न करने का राष्ट्रीय औसत 210
उत्तर प्रदेश के सांसदों के प्रश्न का औसत 151 है

कुछ प्रमुख प्रश्न

सीजीएचएस पेंशनभोगियों की वार्ड पात्रता
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का जीएसटी हिस्सा
महिलाओं का उत्पीड़न

निजी बिल मामले में बत्ती गुल्ल

2019 से 2024 कार्यकाल में
जादौन के ने एक भी निजी बिल पेश नहीं किया
प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने का राष्ट्रीय औसत 1.5
उत्तर प्रदेश के सांसदों का औसत 1.3 है

12 करोड़ में से 11.33 करोड़ खर्च

संसदीय क्षेत्र के लिए प्रस्तावित बजट 17 करोड़
12 करोड़ आवंटित हुआ
सांसद ने 11.33 करोड़ रुपये खर्च किए
67 लाख खर्च होना अभी बाकी है

(इस खबर के शोध कार्य में रागिनी राय ने मदद की है। वह पत्रिका डिजिटल के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं।)

Hindi News/ Firozabad / सांसद जी का रिपोर्ट कार्ड: 98% रहे संसद में उपस्थित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो