scriptनौ साल से अधर में लटका है टूंडला-फतेहाबाद पुल, नाव से दूरियां मिटा रहे ग्रामीण, देखें वीडियो | Tundla-Fatehabad bridge being built on Yamuna incomplete | Patrika News
फिरोजाबाद

नौ साल से अधर में लटका है टूंडला-फतेहाबाद पुल, नाव से दूरियां मिटा रहे ग्रामीण, देखें वीडियो

– आगरा पीडब्ल्यूडी खंड दो ने कराया था यमुना पर पुल का निर्माण ।- तत्कालीन सांसद राजबब्बर ने शुरू कराया था पुल का निर्माण कार्य ।

फिरोजाबादJun 23, 2019 / 10:08 am

arun rawat

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील का गांव अनवारा। जहां टूंडला और आगरा के बाह-फतेहाबाद को जाने वाले मार्ग के बीच में यमुना बह रही है। आगरा और टूंडला के बीच की दूरी को कम करने के लिए तत्कालीन फिरोजाबाद सांसद राजबब्बर ने यमुना पर पुल के निर्माण को हरी झंडी दिखाई थी। इसे बनाने की जिम्मेदारी आगरा के पीडब्ल्यूडी खंड दो को दी गई थी। पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू तो कराया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। जिसके चलते नौ साल बाद भी ग्रामीण आज भी नाव के जरिए दूरियों को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें—

सरिया व्यापारी से फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

2009 में चुने गए थे सांसद राजबब्बर
फिरोजाबाद लोकसभा से राजबब्बर वर्ष 2009 में सांसद चुने गए थे। सांसद चुनने के बाद क्षेत्रीय जनता ने उन्हें अपनी परेशानी बताई थी। नाव से ग्रामीणों को यमुना पार करता देख उन्होंने यमुना पर पुल बनाने की जिम्मेदारी ली थी। इस कार्य को पूरा करने के लिए आगरा के पीडब्ल्यूडी विभाग को जिम्मेदारी दी गई। अधूरा काम छोड़कर पीडब्ल्यूडी इस कार्य को भूल गया। उसके बाद से लेकर आज तक यह पुल अधूरा ही पड़ा हुआ है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी उसका लाभ क्षेत्रीय जनता को नहीं मिल सका।
यह भी पढ़ें—

VIDEO: एसएसपी ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले दरोगा का कर दिया चालान, मिन्नतों के बाद भी नहीं छोड़ा

ये बताया कारण
फिरोजाबाद के अधिकारियों को यहां तक जानकारी नहीं थी कि पुल का निर्माण किस संस्था द्वारा कराया जा रहा है। काफी खोजबीन के बाद आगरा पीडब्ल्यूडी द्वारा इस पुल का निर्माण कार्य कराए जाने की बात निकलकर सामने आई। एडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि पीडब्ल्यूडी ने जिस समय इस पुल का टेंडर लिया था। उस समय यमुना का बहाव कम था और यमुना सीमित दायरे में थी लेकिन यमुना का बहाव तेज होने के कारण मिट्टी का कटान हो गया और यमुना का विस्तार हो गया। ऐसे में यमुना पर पुल निर्माण को पूरा करने के लिए अभी तीन से चार पिलर और बढ़ाने पड़ेंगे। इसी के चलते पीडब्ल्यूडी ने इस कार्य को बीच में ही रोक दिया है। इस कार्य को पूरा कराए जाने के लिए आगरा के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें—

बोरी के अंदर बेहोशी की हालत में मिली महिला, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस के उड़ गए होश, देखें वीडियो

बारिश में हो जाता है आवागमन बंद
बारिश के दिनों में यमुना के आवागमन को अधिकारियों द्वारा बंद करा दिया जाता है। यमुना का जल स्तर बढ़ने पर कई बार यमुना में नाव पलटने के कारण लोगों की जान तक जा चुकी है। इसी के चलते बारिश शुरू होते ही प्रशासन यमुना के रास्ते को बंद करा देता है। उसके बाद लोगों को तीन किलोमीटर का सफर तय करने के लिए 35 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है।

Home / Firozabad / नौ साल से अधर में लटका है टूंडला-फतेहाबाद पुल, नाव से दूरियां मिटा रहे ग्रामीण, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो