scriptआवारा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई कार, दो की मौत तीन घायल | Uncontrolled car overturned in Firozabad two death three injured | Patrika News
फिरोजाबाद

आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई कार, दो की मौत तीन घायल

— फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र का मामला, घटना स्थल पर मची चीख पुकार।

फिरोजाबादSep 18, 2020 / 01:56 pm

arun rawat

accident

accident

फिरोजाबाद। सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार सुबह देखने को मिला। जहां एक आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगला खंगर क्षेत्र में हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की तहसील शिकोहाबाद के थाना नगर खंगर क्षेत्र में शुक्रवार को यह घटना हुई। बताया गया है कि कार में पांच लोग सवार थे और पास के गांव नगला पेज से नगला खंगर जा रहे थे। कार चंद्र मोहन उर्फ टिन्नू महाराज पुत्र नरसिंह राव चला रहा था। तभी रास्ते में कोई जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई।
दो की हुई मौत
हादसे में चंद्र मोहन उर्फ टिन्नू महाराज और रामू तोमर पुत्र भूरे सिंह नगला पेज की मौत हो गई। वहीं राघवेंद्र सिंह पुत्र शिवकुमार निवासी नगला पेज, रामबरन पुत्र नत्थू ठाकुर, गोपी घायल हुए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव जिला अस्पताल भेजे गए हैं। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हादसे का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो