30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cristiano Ronaldo ने लगाया Manchester United पर धोखा देने का आरोप

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैनचेस्टर यूनाइटेड के बीच चल रहे तनाव ने अब एक नया ट्विस्ट ले लिया है। रोनाल्डो ने क्लब और इसके मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Nov 2022, 1:28 PM IST

cristiano_ronaldo_disappointed.jpeg

Cristiano Ronaldo

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और ब्रिटिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति चल रही है। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ बोलने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हाल ही में रोनाल्डो, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर्स में से एक है और इस समय मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा है, ने हाल ही में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर और पत्रकार पियर्स मॉर्गन (Piers Morgan) को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में रोनाल्डो ने क्लब और इसके मैनेजर एरिक टेन हैग (Eric ten Hag) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


"मैनचेस्टर यूनाइटेड ने दिया मुझे धोखा"

मॉर्गन को इंटरव्यू देते हुए रोनाल्डो ने बताया, "मुझे ऐसा लगता है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मुझे धोखा दिया है। क्लब ने मुझे इस साल बाहर निकलने की भी कोशिश की। मैं क्लब के लिए अभी भी बेस्ट चाहता हूँ, पर यहाँ चीज़े सही तरह से नहीं हो रही हैं। फैंस को भी सच के बारे में पता होना चाहिए। मैं इस क्लब को टॉप पर ले जाने के लिए इसमें शामिल हुआ था और इस लेवल का क्लब टॉप पर होना चाहिए, पर दुर्भाग्यवश क्लब टॉप पर नहीं है और इसके पीछे कई वजह हैं।"


यह भी पढ़ें- "FIFA World Cup 2022 में Lionel Messi और Cristiano Ronaldo को खेलते देखना होगा बेहतरीन" - Paolo Maldini

"मेरे मन में एरिक टेन हैग के लिए नहीं है सम्मान"

रोनाल्डो ने आगे बात करते हुए कहा, "मेरे मन में क्लब के मैनेजर एरिक टेन हैग के लिए सम्मान नहीं है, क्योंकि वह मुझे सम्मान नहीं देते। अगर आप मुझे सम्मान नहीं दे सकते, तो मेरे मन में आपके लिए कभी भी सम्मान नहीं होगा। सिर्फ मैनेजर ही नहीं, कुछ और सीनियर ऑफिशियल्स भी मुझे मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से प्रीमियर लीग के इस सीज़न में देखना नहीं चाहते थे। ये लोग मुझे पिछले सीज़न में भी नहीं चाहते थे। पुराने मैनेजर सर ऐलेक्स फर्ग्युसन के जाने के बाद से क्लब में कोई प्रोग्रेस नहीं हुआ है। वह भी यह बात जानते हैं और सभी जानते हैं। जो लोग इस बात को देखना नहीं चाह रहे हैं, वो अंधे हैं।"


यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: कई सुविधाओं से युक्त 6000 केबिन वाले फैन विलेज का कतर में हुआ अनावरण

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग