30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“FIFA World Cup 2022 में Lionel Messi और Cristiano Ronaldo को खेलते देखना होगा बेहतरीन” – Paolo Maldini

फीफा वर्ल्ड कप 2022 शुरू होने से पहले इटली के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पाओलो माल्दिनी ने स्टार अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनेल मेसी और स्टार पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Nov 2022, 12:17 PM IST

messi_and_ronaldo.jpg

Lionel Messi & Cristiano Ronaldo

20 नवंबर से फुटबॉल का महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2022 शुरू होने जा रहा है। 4 साल में एक बार आयोजित होने वाला यह वर्ल्ड कप इस साल कतर में खेला जाएगा। दुनियाभर के फुटबॉल फैंस इस टूर्नामेंट के लिए उत्साहित हैं और अलग-अलग देशों से बड़ी तादाद में फैंस का जमावड़ा कतर में लगना शुरू हो गया है। 18 दिसंबर तक चलने वाले इस फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले इटली (Italy) के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पाओलो माल्दिनी (Paolo Maldini) ने इस वर्ल्ड कप के बारे में बातचीत की है। इस साल इटली के फीफा वर्ल्ड कप में क्वालीफाई न कर पाने से माल्दिनी निराश ज़रूर है, पर वर्ल्ड कप में बेहतरीन फुटबॉल देखने की उम्मीद भी कर रहे हैं।


"लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को खेलते देखना होगा बेहतरीन"

स्टार अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनेल मेसी और स्टार पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इस साल का फीफा वर्ल्ड कप आखिरी वर्ल्ड कप होगा। इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए माल्दिनी ने कहा, "मेसी और रोनाल्डो इस जनरेशन के बेस्ट फुटबॉलर्स हैं। दोनों को फुटबॉल के इतिहास में बेस्ट प्लेयर्स भी कहा जा सकता है, क्योंकि पिछले 15 सालों में दोनों ने ही खुद को साबित किया है। कोई भी टूर्नामेंट हो, दोनों की प्लेयर्स ने अपनी कभी न मिटने वाली छाप इस खेल पर छोड़ी हैं। हम सभी भाग्यशाली हैं कि मेसी और रोनाल्डो को हमने खेलते देखा है और मैं उम्मीद करता हूँ कि ये दोनों प्लेयर्स कुछ और साल फुटबॉल खेले। इन दोनों को खेलते देखना फैंस के साथ ही हम सभी के लिए भी बेहतरीन होगा।"


यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: कई सुविधाओं से युक्त 6000 केबिन वाले फैन विलेज का कतर में हुआ अनावरण

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग