1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप में चोरी का शिकार हुई इंग्लैंड की टीम, दो स्थानीय लोगों पर लगा आरोप

England Football Team: इंग्लैंड की फुटबॉल टीम विश्व कप की तैयारियों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे थी, तभी पता चला कि उनके कई जरूरी सामान गायब हैं।
2 min read
Google source verification
England's FIFA World Cup 2026 preparations

इंग्लैंड फुटबॉल टीम (फोटो- FIFA)

Theft Case in FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप 2026 में इंग्लैंड को बड़ी राहत मिली है। विश्व कप की तैयारियों के लिए अमेरिका पहुंची इंग्लैंड फुटबॉल टीम के किट के साथ कई सामान चोरी हो गए थे, जिसे अब बरामद कर लिया गया है। इस दौरान 2 स्थानिय लोगों को भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों स्थानीय निवासियों पर चोरी का खरीदने की वजह से केस दर्ज किया गया है। पुलिस और फुटबॉल संघ के अधिकारियों के अनुसार टेक्सास के रहने वाले मुस्तफा सालिक और इरफान कमाल पर 'क्लास D' का आरोप लगाया गया है।

आपको बता दें कि इस श्रेणी के अपराध में अधिकतम सात साल तक की कैद की सजा हो सकती है। दोनों आरोपियों की जमानत राशि 75,000 अमेरिकी डॉलर निर्धारित की गई है। घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इंग्लैंड टीम के सामान की चोरी का मामला टीम के अमेरिकी कैंप से ठीक पहले सामने आया था। टीम के खिलाड़ी और स्टाफ विश्व कप की तैयारियों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे थे, तभी पता चला कि उनके कई जरूरी सामान गायब हैं।

नेटवर्क के माध्यम से बेचा जा रहा था चोरी का सामान

प्रशिक्षण किट, मैच जर्सी, मेडिकल किट के साथ व्यक्तिगत सामान और कुछ महंगे इलेक्ट्रॉनिक समान भी चोरी हुए थे। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी का सामान एक नेटवर्क के माध्यम से बेचा जा रहा था। छापेमारी के दौरान अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया, जिससे टीम को राहत मिली। इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन (FA) के एक अधिकारी ने बताया, “हमारी टीम की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है। ज्यादातर सामान वापस मिल गया है। खिलाड़ी अब पूरी तरह से विश्व कप की तैयारी पर फोकस कर रहे हैं।”

फीफा वर्ल्डकप 2026 में इंग्लैंड की टीम इस बार खिताबी जीत की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। हाल के यूरो चैंपियनशिप में उप-विजेता रहने के बाद टीम का मनोबल ऊंचा है। कप्तान हैरी केन, जूड बेलिंगहैम, फिल फोडेन और डेक्लान राइस जैसे स्टार खिलाड़ी टीम की रीढ़ हैं। अमेरिका में होने वाले कैंप का मकसद खिलाड़ियों को नई परिस्थितियों और मौसम के हिसाब से ढलना था। चोरी की घटना की वजह से थोड़ी परेशानी जरूर हुई लेकिन अब टीम का ध्यान फिर से खिताब पर है।