scriptफीफा U 17 वर्ल्ड कप भाग -2 : जानें, किसमें कितना है दम | fifa U 17 world cup 2017 in india intro of teams | Patrika News
फुटबॉल

फीफा U 17 वर्ल्ड कप भाग -2 : जानें, किसमें कितना है दम

फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप पर पत्रिका की विशेष कवरेज का दूसरा अंक।

Oct 01, 2017 / 02:56 pm

Prabhanshu Ranjan

fifa u 17 wc

नई दिल्ली। भारत में फीफा के सबसे बड़े आयोजन का काउंड डाउन शुरू हो चुका है। इस महासमर में अब मात्र चार दिन बाकी रह गए है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कई टीमें भारत पहुंच भी चुकी हैं। बता दें कि 6 से 28 अक्टूबर तक होने वाले इस महासमर में दुनिया की 24 टीमें भाग ले रही है। जिसमें ब्राजील, जापान, फ्रांस, अमरीका, घाना जैसी मजबूत टीमों के साथ साथ भारत, इराक और ईरान की टीमें भी अपना दावा पेश करने वाली है। patrika.com इस आयोजन के कवरेज पर एक विशेष श्रृंखला की शुरुआत कर रही है। जिसमें आयोजन से संबंधित रोचक घटनाओं को जानकारियों को पहुंचाया जाएगा। पेश है विशेष श्रृंखला का दूसरा अंक।

दूसरे अंक में पेश है, भाग ले रही छह और टीमों का अबतक का सफर। जिसमें चार टीमें ग्रुप बी की है। जबकि दो ग्रुप एफ की।

fifa u 17 wc

तुर्की
तुर्की की टीम इस महासमर में आठ साल के बाद वापसी कर रही है। पिछली बार तुर्की की टीम ने 2009 में इसमें प्रवेश किया था। फीफा वर्ल्ड कप में तुर्की का इतिहास कोई बहुत दमदार नहीं रहा है। तुर्की की टीम इस टूर्नामेंट में तीसरी बार क्वालिफाई किया है। साल 2005 में तुर्की का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। तब टीम चौथे स्थान पर आई थी। इसके बाद 2009 में क्वार्टर फाइनल तक चुनौती पेश कर सकी।

 

ये भी पढ़े :-OMG: इस अनोखी शर्त के कारण ब्राजील के स्टार फुटबालर ने छोड़ दिया फीफा U 17 वर्ल्ड कप

fifa u 17 wc

पराग्वे
पराग्वे की टीम चौथी बार फीफा वर्ल्ड कप में भाग ले रही है। पराग्वे की टीम पहली बार 1999 में फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप में प्रवेश कर पाने में कामयाब हो पाई थी। अपने पहले भी विश्व कप में पराग्वे की टीम ने दमदार खेल दिखाया था। 1999 में हुए आयोजन में पराग्वे की टीम को पांचवे स्थान पर आई थी। जो कि इसका अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा पराग्वे की टीम 2001 और 2015 के फीफा वर्ल्ड कप में क्वालिफाई कर पाई थी।

fifa u 17 wc

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम आठवीं बार इस वर्ल्ड कप में भाग ले रही है। न्यूजीलैंड की टीम तीन बार नॉकआउट दौर में जगह बना चुकी है। पहली बार न्यूजीलैंड की टीम 1997 में फीफा अंडर 17 विश्व कप में शामिल हो पाई थी। जिसके दो साल बाद न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था। न्यूजीलैंड की टीम से इस बार काफी उम्मीदें है।

fifa u 17 wc

ये भी पढ़े:- फीफा U 17 वर्ल्ड कप भाग -1: जानें, किसमें कितना है दम

माली
ग्रुप बी में माली की चुनौती सबसे मजबूत है। माली की टीम इस इवेंट के पहले आयोजनों में शामिल नहीं थी। माली की टीम चौथी बार इस टूर्नामेंट में शामिल हो रही है। पहली बार माली ने वर्ल्ड कप में 1997 में प्रवेश किया था। इस आयोजन में वह क्वार्टर फाइनल तक चुनौती पेश करने में सफल रही। इसके बाद 1999 और 2001 में भी क्वार्टर फाइनल तक चुनौती पेश की। पर 2003 से 2013 कि लगातार छह वर्ल्ड कपों में क्वालिफाई ही नहीं कर सकी। इसके बाद 2015 में माली की टीम उपविजेता रही। ऐसे में इस बार माली की टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

fifa u 17 wc

मैक्सिको
मैक्सिको की टीम ग्रुप एफ में शामिल है। मैक्सिको की टीम ने इस महासमर ने दो बार जीतने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही मैक्सिको की टीम पहली ऐसी टीम है, जिसने अपने घर में इसका खिताब जीता हो। मैक्सिको इस बार 13वीं बार इसमें शामिल हो रही है। वह 2005 और 2011 में इसकी चैंपियन रही है। 2013 में वह सिल्वर मेडल और 2015 में चौथी स्थान को पाने में कामयाबी हासिल की थी। मैक्सिको पहली बार 1985 में फीफा अंडर 17 विश्व कप में भाग लिया था।

fifa u 17 wc

इराक
इराक की टीम फीफा अंडर 17 में दूसरी बार भाग ले रही है। पहली बार इराक ने 2013 में इसमें क्वालिफाई किया था। 2013 में इराक की टीम ने तीन मुकाबले खेले थे। जिसमें तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि पिछले साल इराक की टीम एशियन चैंपियनशिप की विजेता रही है।

Home / Sports / Football News / फीफा U 17 वर्ल्ड कप भाग -2 : जानें, किसमें कितना है दम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो