scriptFIFA 2022 : धमाकेदार जीत के साथ इंग्लैंड प्री-क्वार्टर फाइनल में तो अमेरिका को भी 8 साल बाद मिली एंट्री | Patrika News
फुटबॉल

FIFA 2022 : धमाकेदार जीत के साथ इंग्लैंड प्री-क्वार्टर फाइनल में तो अमेरिका को भी 8 साल बाद मिली एंट्री

Fifa World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप बी के मुकाबले में इंग्लैंड ने वेल्स को 3-0 से हरा दिया। इस तरह 1966 में वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका इंग्लैंड लगातार दूसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। वहीं, अमेरिका ने भी ईरान को हराकर आठ साल बाद नॉकआउट दौर का टिकट कटा लिया है।

नई दिल्लीNov 30, 2022 / 08:45 am

lokesh verma

fifa-world-cup-2022-england-and-america-reached-the-pre-quarterfinals.jpg

धमाकेदार जीत के साथ इंग्लैंड प्री-क्वार्टर फाइनल में।

fifa world cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप बी के मुकाबले में मार्कस रशफोर्ड और फिल फोडेन के गोल की मदद से इंग्लैंड ने वेल्स को 3-0 से हरा दिया। इस तरह 1966 में वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका इंग्लैंड लगातार दूसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। वहीं, अमेरिका ने भी ईरान को हराकर आठ साल बाद नॉकआउट दौर का टिकट कटा लिया है। पहले हाॅफ में इंग्लैंड और वेल्स दोनों ही टीम गोल के लिए जूझती नजर आई, लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने शुरुआत में ही दो गोल कर मैच को पूरी तरह से बदल दिया।
रशफोर्ड ने 50वें मिनट में फ्री किक पर बेहतरीन गोल किया। गोलकीपर ने डाइव लगाकर गोल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बॉल गोलपोस्ट में पहुंच गई। उसके बाद फोडेन ने हैरीकेन के पास पर दमदार किक लगाते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल के बाद वेल्स की रक्षक पंक्ति बिखरी-बिखरी सी नजर आने लगी। रशफोर्ड ने इसका फायदा उठाते हुए अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोल किया। केल्विन फिलिप्स के पास पर रशफोर्ड ने इस मौके को भुनाया।

इंग्लैंड का 100वां गोल

वर्ल्ड कप फाइनल्स में यह इंग्लैंड का 100वां गोल रहा। वेल्स के डेन जेम्स ने 56वें मिनट में एक प्रयास जरूर किया। कीफर मूर ने भी कोशिश की, लेकिन गोल नहीं हो सके। पहले हाफ में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने वाली वेल्स की टीम दूसरे हाफ में कमजोर पड़ती चली गई। जबकि इंग्लैंड ने आक्रामक रुख अपनाए रखा। बता दें कि अगर वेल्स इस मैच में चार गोलों के अंतर से जीत जाता तो इंग्लैंड की टीम अंतिम-16 की रेस से बाहर हो सकती थी।

यह भी पढ़े – स्पेन से शर्मनाक हार के बाद कोस्टा रिका की जबरदस्त वापसी, जापान को 1-0 से हराया

8 साल बाद नॉकआउट में पहुंचा अमेरिका

वहीं, स्टार मिडफील्डर क्रिस्टियन पुलिसिच के गोल की सहारे अमेरिका ने फीफा विश्वकप के ग्रुप-बी में ही ईरान को 1-0 से हराकर नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है। अमेरिकी टीम ने 8 साल के बाद नॉकआउट दौर में पहुंच सकी है। इससे पहले 2014 में अमेरिका नॉकआउट में पहुंचा था। पहले हॉफ में अमेरिका ज्यादा आक्रामक दिखा और गोल करने के ज्यादा मौके भी बनाए।

यह भी पढ़े – पुर्तगाल ने उरुग्वे को तो ब्राजील ने स्विट्जरलैंड को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

Home / Sports / Football News / FIFA 2022 : धमाकेदार जीत के साथ इंग्लैंड प्री-क्वार्टर फाइनल में तो अमेरिका को भी 8 साल बाद मिली एंट्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो