
ईरान की टीम ने लॉस एंजिलिस के सोफी स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम में छोड़ा भावुक संदेश (Photo - IANS)
FIFA World Cup 2026, Iran vs Belgium: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम के खिलाफ अहम मुकाबले में ड्रॉ खेलने के बाद ईरान की टीम ने मैदान के बाहर ऐसा काम किया, जिसने फुटबॉल फैंस का दिल जीत लिया। लॉस एंजिलिस के सोफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद ईरानी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में एक हाथ से लिखा संदेश छोड़ दिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्रुप जी के इस मुकाबले में ईरान और बेल्जियम के बीच 0-0 से ड्रॉ रहा। ईरान के गोलकीपर अलीरेजा बेइरानवंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात महत्वपूर्ण बचाव किए। दूसरे हाफ में बेल्जियम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था, लेकिन ईरान जीत का गोल नहीं कर सका।
मैच के बाद ईरान फुटबॉल महासंघ ने ड्रेसिंग रूम में छोड़ा गया संदेश सार्वजनिक किया। नोट में लिखा था, 'हजारों साल पुरानी फारस की सभ्यता से लेकर आज के आधुनिक ईरान तक, ईरान की भावना आज भी जिंदा और अडिग है।' टीम ने आगे लिखा, 'लॉस एंजिलिस, आपकी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद। हम यहां गर्व के साथ आए, सम्मान के साथ खेले और गरिमा के साथ लौट रहे हैं।'
संदेश में ईरानी सपोटर्स का भी धन्यवाद किया गया, जिन्होंने दोनों मैचों में टीम का भरपूर समर्थन किया। साथ ही दुनिया के सभी देशों के बीच शांति, सम्मान और दोस्ती का संदेश भी दिया गया।
ईरान ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। अब दो मैचों में दो अंक के साथ टीम की नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। ईरान का अगला मुकाबला सिएटल में ग्रुप जी की टॉप टीम मिस्र से होगा।
यदि ईरान मिस्र के खिलाफ पॉजिटिव नतीजा हासिल करने में सफल रहता है, तो उसके पास इतिहास में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज ने पहुंचने का मौका होगा। फिलहाल टीम की परफॉरमेंस से ज्यादा उसके इमोशनल नोट की चर्चा दुनिया भर में हो रही है।
Published on:
22 Jun 2026 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
FIFA World Cup 2026
