Google की Pixel सीरीज के नए स्मार्टफोन Google Pixel 5 का यूजर्स इंतजार कर रहे हैं। अब उन्हें इस फोन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, Google Pixel 5 की लॉन्चिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। iPhone 12 के अलावा यूजर्स में Google Pixel 5 के लिए काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। पहले माना जा रहा था कि Google Pixel 5 को कंपनी 30 सितंबर को Google Pixel 4A 5G के साथ लॉन्च कर सकती है। अब खबर आ रही है कि कंपनी सितंबर में Pixel सीरीज का कोई भी नया फोन मार्केट में नहीं उतारेगी।