दूरसंचार कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समय—समय पर लुभावने ऑफर लेकर आती हैं। टेलिकॉम कंपनियों में भी डेटा और नेटवर्क को लेकर कंपीटिशन बढ़ गया है। ऐसे में अब भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी भारत में अपनी 4G सर्विस को बढ़ा रहा है। इसके लिए bsnl यूजर्स के लिए कम कीमत में ज्यादा डेटा और unlimited Voice Calling वाले Plan लेकर आया है। ऐसा करने के पीछे वजह मानी जा रही है कि BSNL के यूजर्स कम हो रहे हैं। ट्राई की तरफ से एक डेटा शेयर किया गया। इस डेटा के अनुसार, जून माह में BSNL के करीब 17 लाख से ज्यादा यूजर्स कम हुए हैं। ऐसे में BSNL यूजर्स को फिर से जोड़ने के लिए कई नए प्लान लेकर आई है।