कंपनी के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा,'WhatsApp आपके मैसेजों को एंड टु एंड एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्ट करता है, ताकि जिसे मैसेज भेजा जा रहा है, सिर्फ वही उस मैसेज को देख सके, कोई अन्य नहीं। उस मैसेज को भेजने वाला और जिसे भेजा गया है सिर्फ वही व्यक्ति ही एक्सेस कर सकता है। WhatsApp भी उस मैसेज को एक्सेस नहीं कर सकता।' साथ ही कंपनी का कहना है कि WhatsApp सिर्फ फोन नंबर से ही साइन अप किया जा सकता है और WhatsApp के पास मैसेज के कंटेंट का एक्सेस नहीं होता है।' हालांकि आपको बता दें कि किसी भी WhatsApp चैट को डायरेक्ट नहीं, बल्कि इनडायरेक्टली हासिल किया जा सकता है।