हालांकि कंपनी ने अपने इस नए स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन्स अभी नहीं बताए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस स्मार्ट टीवी को अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि फिलहाल भारत में Realme के 32 इंच और 43 इंच के दो स्मार्ट टीवी मॉडल मौजूद हैं। इन दोनों मॉडल्स में LED डिस्प्ले है और ये एंड्रॉयड पर चलते हैं।