Nokia 3.4 को तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 3/32 जीबी, 3/64 जीबी और 4/64 जीबी मेमोरी व स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर camera और होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसकी कीमत 159 यूरो यानि 13,677.45 रुपए होगी। इसमें स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट है। इसका डिस्प्ले 6.39 इंच का एलसीडी है। यह एंड्रॉयड 10 पर रन करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4000 एमएच की बैटरी दी गई है। इसमें अलावा इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एफएम रेडियो रिसीवर भी हैं।