देश में लगातार कोरोना (Corona) के मामले बढ़ रहे हैं। गूगल (Google) भी इस महामारी की लड़ाई में लगातार प्रयोग कर रहा है। अब गूगल मैप (Google Map) में एक नया फीचर (New Feature) जोड़ा जा रहा है, जो यात्रा के समय लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने का काम करेगा। दरअसल, गूगल मैप में कंपनी 'कोविड लेयर' (Covid Layer) के नाम से नया फीचर जोड़ने जा रही है। इस फीचर के जरिए यूजर जिस भी क्षेत्र में यात्रा कर रहे होंगे, उन्हें वहां पता चल जाएगा कि उस एरिया में कोरोना (Corona Hotspot) के कितने मामले हैं। कंपनी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।