ये स्पेसिफिकेशन्स (specification) हो सकते हैं
बताया जा रहा है कि OnePlus 8T में Fluid AMOLED पैनल के साथ 6.55 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके दो वेरिएंट 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB लॉन्च किए जा सकते हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल के साथ क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 16 megapixel का अल्ट्रा वाइड लेंस, 5 megapixel का मैक्रो लेंस और 2 megapixel का प्रोट्रेट सेंसर भी हो सकता है। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल के साथ आने की संभावना है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।