scriptOppo ने लॉन्च किया 6 कैमरों वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 4F | Oppo Reno 4F Launched With Dual Selfie Cameras | Patrika News
गैजेट

Oppo ने लॉन्च किया 6 कैमरों वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 4F

Oppo का यह नया स्मार्टफोन Oppo F17 Pro का ट्वीक वर्जन बताया जा रहा है। बता दें कि Oppo F17 Pro को इसी वर्ष भारत में लॉन्च किया गया था।

Oct 15, 2020 / 02:52 pm

Mahendra Yadav

Oppo Reno 4F

Oppo Reno 4F

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Oppo ने इसे Reno 4F नाम से लॉन्च किया है। फिलहाल इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। Oppo का यह नया स्मार्टफोन Oppo F17 Pro का ट्वीक वर्जन बताया जा रहा है। बता दें कि Oppo F17 Pro को इसी वर्ष भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 4F स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह दो कलर ऑप्शन में आएगा। फिलहाल इसके प्री ऑर्डर लिए जा रहे हैं। Oppo ने इस स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए हैंं
यह भी पढ़ें—फ्री मिल रहे हैं Samsung के Galaxy Fold जैसे महंगे स्मार्टफोन, ऐसे उठाएं लाभ

Oppo Reno 4F की कीमत
Oppo Reno 4F स्मार्टफोन सिंगल रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। इस वेरिएंट की कीमत लगभग 21,400 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन Matte Black और Metallic White कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी फिलहाल इसके प्री ऑर्डर ले रही है। यह फोन बिक्री के लिए 16 अक्टूबर से सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत व अन्य देशों में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
oppo_2.png
फीचर्स
Oppo Reno 4F स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.43-inch की full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें octa-core MediaTek Helio P95 प्रोसेसर दिया गया है, जो IMG 9XM-HP8 GPU और 8GB की LPDDR4X RAM के साथ आता है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें—मात्र 3,232 रुपए में मिलेगा 32 इंच का स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर ऑफर

कैमरा
इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी लेंस 48-mp का Samsung GM1ST है। इसके अलावा इसमें 8-mp का वाइड एंगल सेंसर, 2mp के दो सेंसर दिए गए हैं। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी कैमरे का प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Oppo Reno 4F स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर इन डिस्प्ले है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Home / Gadgets / Oppo ने लॉन्च किया 6 कैमरों वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 4F

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो