इस दौरान भारत विकास परिषद से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं और जिन जोड़ों को एक सूत्र में बांधा गया, उनके रिश्तेदार और परिजनों के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और इन सभी जोड़ों के लिए 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामूहिक विवाह यादगार बन गया। ये सभी 15 जोड़े बेहद खुश दिखाई दिए, उधर इनके परिजनों ने भारत विकास परिषद का धन्यवाद दिया है।