मृतक समीर के घर पर फंक्शन था, जिसमें उनके दो रिश्तदार भी आये थे, जिनको शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बरहाल घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि समीर के मामले में पुलिस ततपरता दिखाती तो समीर की जान बच सकती थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकिन लापता समीर का कोई सुराग नही मिल पाया था। समीर को लापता हुए 2 दिन हो गए थे, लेकिन पुलिस ने मामले में ढुलमुल रवैया अपनाया और कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद भी समीर का कोई सुराग नहीं मिला था। खानपुर पुलिस अब उसी युवक को आरोपी बता रही है, जिसको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।