मेरठ. अगर आप अपने बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराया चाहते हैं तो इससे पहले अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवा लें। वरना बच्चों का स्कूल में दाखिला नहीं हो पाएगा। दरअसल, छोटे बच्चों को पहली बार स्कूल में दाखिला कराने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र, उसे लगने वाले टीकों का कार्ड और बच्चे के आधार कार्ड की कॉपी की जरूरत पड़ती है। इसके बिना आप अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला नहीं करा सकते हैं। लिहाजा, अगर आप अपने बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनवा पाए हैं तो जल्दी आवेदन कर दें, क्योंकि आधार कार्ड बनने में कम से कम 15 दिन लग जाता है। अगर आपने देर कर दिया तो आपके बच्चे स्कूल में दाखिले से वंचित रह सकते हैं।