8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें, स्प्रिट ऑफ इंडिया डांस फेस्टिवल में बच्चों के भारतीय और पोलैंड के क्लासिकल डांस का नाजारा

बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस से जीता लोगों का दिल क्लासिकल डांस के साथ भारत के प्रसिध्द नृत्यों से रू-बरू हुए लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 Jan 2020, 6:51 PM IST

dance.png

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर वैली स्कूल स्प्रिट ऑफ इंडिया डांस फेस्टिवल का आयोजन किया गया। ये एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का डांस फेस्टिवल है, जिसमें देश-विदेश की मशहूर आर्टिस्ट शिरकत करते हैं। इस बार प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना अलकानन्दा ने अपनी पोलैंड की बैरोक डांसर रोमाना और डेयरीक के साथ बच्चों के सामने प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस नगर पालिका पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

ग्रेटर वैली स्कूल के बच्चों के लिए मंगलवार का दिन रोमांचित करने वाला था, जब उन्हें स्प्रिट ऑफ इंडिया डांस फेस्टिवल पोलैंड के क्लासिकल डांस के साथ भारत के प्रसिध्द नृत्यों से रू-बरू होने का मौका मिला। ग्रेटर वैली स्कूल की प्रिन्सिपल का कहना है कि हमारा स्कूल पिछले 7 सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी सभ्यता और संस्कृति से विमुख हो रही है। हमने इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम की शुरूआत की है। इससे आज की युवा पीढ़ी का रुझान शास्त्रीय नृत्य और संगीत की ओर आकर्षित हों और वे भारतीय सभ्यता संस्कृति और कला की धरोहर को आगे बढ़ाने में पूरी तरह से सक्षम हों। इसका मकसद अपने देश के बच्चों को न सिर्फ अपने देश की सभ्यता और संस्कृति से परचित करना है, बल्कि विदेशी संस्कृति के बारे में जानने का मौका देना है।

यह भी पढ़ें- रिटायर दारोगा के बेटे ने अपने चचेरे भाई को मारी गोली, चौंकाने वाली है वजह

अपनी पोलैंड की टीम के साथ हिस्सा लेने आई अलकनंदा बताती है की यह स्प्रिट ऑफ इंडियन डांस फेस्टिवल ग्यारहवाँ आयोजन है। इसमें हमारी कोशिश रहती है कि हर देश के क्लासिकल डांस को हम इस फेस्टिवल में प्रोजेक्ट करे। हमारे फेस्टिवल में इस बार पोलैंड से बरोक डांसर रोमाना और डेयरीक को आमंत्रित किया है को आमंत्रित किया गया। इसके अलावा भारतीय कथक उडीसी मणिपुरी मेजर डांस फॉर्म है? हमारी कोशिश है इस फेस्टिवल के माध्यम से डांस के बारे में बच्चों में जागरूकता लाएँ लाए और उनको अपनी संस्कृति के बारे में बताएं। इंटरनेशनल संस्कृति के बारे में भी बताएं। डांस एजुकेशन एक माध्यम है।