अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती चंद्रपाल को उसके चचेरे भाई मोंटू ने ही गोली मारकर घायल किया है। पुलिस के अनुसार चिटेहारा गांव में राम नारायण सिंह और उनके बड़े भाई बालकिशन अपने परिवार के साथ रहते हैं और दोनों ही दिल्ली पुलिस से रिटायर दरोगा है। रामनारायण के तीन बेटे हैं चंद्रपाल, रोबिन और नरेश, जबकि बालकिशन का एक बेटा है मोंटू। राम नारायण सिंह से मिलने उनकी पत्नी के भाई आए थे, उनका किसी बात को लेकर राम नारायण की बड़े भाई बालकिशन की बेटे मोंटू से विवाद हो गया। इसको लेकर नाराज मोंटू ने मोहल्ले में सबके सामने उनकी पिटाई कर दी।