केन्द्र सरकार भी शुरू कर चुकी है Fastag का यह प्रयोग
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार लोगों का समय बचाने के लिए Fastag लॉन्च कर चुकी है। इसके जरिए से अब पार्किंग या टोल प्लाजा पर आपको कैश, डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं निकालना पड़ेगा। बल्कि आपकी गाड़ी पर लगा Fastag ही यह काम करेगा, जिससे आपका बेजां समय बर्बाद नहीं होगा। दरअसल, केन्द्र की मोदी सरकार की कोशिश है कि ‘वन नेशन, वन फास्टैग’ योजना के तहत Fastag का इस्तेमाल देश के सभी हाई-वे और एक्सप्रेस-वे पर किया जा सकेगा। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने Fastag और Fastlane के जरिये टोल टैक्स, पार्किंग और पेट्रोल-डीजल की खरीदारी का भुगतान करने को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि IDFC बैंक देश का पहला ऐसा संस्थान है, जिसे आरबीआई से पेट्रोल
पंप पर Fastlane के जरिए तेल भरवाने की मंजूरी मिली है।