यह भी पढ़ें: सैनिक परिवार ने दिखाया आईना, शहादत पर खूब होती है वाहवाही, बाद में कोई नहीं आता सुद लेने, देखें वीडियो
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के साथ ही इसके आस-पास के क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो इसकी वजह से सोमवार और मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली-नोएडा सेत पूरे एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर असर दिखा सकता है। इस वजह से मंगलवार को दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार हैं। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा भी रहने की उम्मीद है।