8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहाग रात में नई नवेली दुल्हन ने घर में किया ऐसा काम, पूरे इलाके में हो रही है चर्चा

उत्तराखंड की युवती से शादीकर घर लाए थे दुल्हन दूल्हा समेत पूरा परीवार अस्पताल में हुए भर्ती पीड़ित ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Jan 2020, 12:54 PM IST

suhag.jpg

बिजनौर. एक नई नवेली लुटेरी दुल्हन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि उसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल, दूल्हन ने दूल्हे सहित ससुराल के सभी लोगों को रोटी में नशीला पदार्थ मिलाकर खाना खिला दिया। इसकी वजह से पूरा परिवार सोता रह गया और नई नवेली लुटेरी दुल्हन ने रातभर पूरा घर साफ़ करके घर से रफू चक्कर हो गई। जबकि पूरा परिवार नशे की हालत में अब भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पर मजबूर हैं।

बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के चांदा नगली में हाल ही में हिन्दू रीती रिवाज के तहत कोटद्वार उत्तराखंड की युवती से शादी हुई थी। बीती रात नई नवेली दुल्हन ने रात के अंधेरे में लूट की ऐसी साजिश रची कि सब हक्के-बक्के रह गए। जी हां नई नवेली दुल्हन ने चोरी से रात के खाने के आटे में नशीला पदार्थ मिलाकर सब को रात का खाना खिला दिया। जबकि खुद उसने नहीं खाया। खाना खाने के थोड़ी देर बाद दूल्हा सहित घर के सभी लोग बेहोश हो गए।

बेहोश होने के बाद लुटेरी दुल्हन ने घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी लेकर रफू चक्कर हो गई। पीड़ित महेश ने बताया कि फिलहाल, पूरा परिवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है। इनका इलाज सरकारी डॉक्टरों की देख-रेख में चल रहा है। हालांकि, पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।