scriptलोनी बॉर्डर पर बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर कर दी फायरिंग | Bike riding youths opened fire on police at Loni border | Patrika News

लोनी बॉर्डर पर बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर कर दी फायरिंग

locationगाज़ियाबादPublished: Jul 29, 2021 09:40:31 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने की काेशिश की ताे उन्हाेंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बाद में पुलिस की ओर से भी फायर की गई। एक युवक काे गोली लगी।

ghazibad_police_1.jpg

गाजियाबाद पुलिस

गाजियाबाद ( ghazibad news ) लोनी बॉर्डर पर पुलिस और बाइक सवार दाे लोगों के बीच फायरिंग हाे गई। पुलिस के अनसुार दोनों काे रुकने का इशारा किया गया ताे उन्हाेंने बाइक को भगाना शुरू कर दिया और पुलिस की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कार्यवाही में बाइक सवार एक युवक को गोली लगी। घाय काे पुलिस अस्पता लेकर पहुंची जहां इसकी शिनाख्त शातिर नसरू उर्फ नसरुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन निवासी सीलमपुर दिल्ली के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें

अतीक अहमद के करीबी पर अपहरण का आरोप, एफआईआर दर्ज

पुलिस की माने ताे इसके कब्जे से अवैध हथियार और एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार इसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि लोनी बॉर्डर पर थाना पुलिस ( ghazibad police ) देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। इन्हे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं रुके और पुलिस पर फऱायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक काे गोली लगी है।
यह भी पढ़ें

दुबई से ऑनलाइन सुपारी देकर कर्नाटक में कराई पत्नी की हत्या, गोरखपुर से भेजा हत्यारा

इसकी पहचान नसरू उर्फ नसरुद्दीन के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार इसी ने चीनी व्यापारी भोला एंड संस गुलाब वाटिका दिल्ली सहारनपुर रोड से अपने साथियों के साथ मिलकर दिन दहाड़े कैश लूटा था। इसके अलावा सहारनपुर दिल्ली गाजियाबाद आदि में अपराध करना कबूल किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नसरू उर्फ नसरुद्दीन पर करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग चोरी, लूट आदि संगीन धाराओं में दर्ज हैं तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो