scriptछेड़छाड़ का विराेध करने पर बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद | Elderly woman brutally beaten in Ghaziabad | Patrika News
गाज़ियाबाद

छेड़छाड़ का विराेध करने पर बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद के राजापुर गांव की घटना
युवक कर रहा था महिला से छेड़छाड़
विराेध करने पर महिला काे पीटा

गाज़ियाबादSep 15, 2020 / 05:11 pm

shivmani tyagi

ghazibad-1.jpg

ghazibad

गाजियाबाद ( ghazibad ) थाना कविनगर इलाके के राजापुर गांव में एक ऐसा cctv फुटेज सामने आया है जिसमें एक शख्स सरेआम चौराहे पर बुजुर्ग महिला को पीट रहा है। हैवान बने युवक ने बूढ़ी महिला काे तब तक पीटा जब तक वह बेहाेश हाेकर नीचे नहीं गिर गई। इससे भी हैरान कर देने वाली बात यह है कि आस-पास खड़े लाेग इस घटना काे देखते रहे और युवक की इस हैवानियत का विराेध नहीं किया।
यह भी पढ़ें

सपाईयों ने दी आंदाेलन की चेतावनी राज्यपाल काे भेजा ज्ञापन

इस बुजुर्ग महिला का कसूर सिर्फ यह था कि इसने अन्य महिला के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया था। बड़ी बात यह है कि जिस वक्त उस बुजुर्ग महिला को पीटा जा रहा था तो आसपास के खड़े लोगों की भी हिम्मत यह नहीं हुई कि उसे बचाया जा सके। महिला पिटाई के बाद महिला बेहोश हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया। महिला के बेटे ने थाना कवि नगर में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें

नवाजुद्दीन सिद्दकी की मुश्किलें बढ़ी, पत्नी ने दर्ज कराये थाने में बयान, दाेहराए गंभीर आरोप

यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। वह सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही एक शख्स रहता है। वह अक्सर आती-जाती महिलाओं पर फब्तियां कसता है। चाहे वह किसी भी उम्र की हों। शनिवार को शाम के वक्त जब उसकी मां वहां से निकल रही थी तो किसी महिला पर उसने फब्तियां कस दी और छेड़छाड़ का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें

जंगल में दिख रहे हथियारबंद बदमाश, ग्रामीणों में खौफ, पुलिस कर रही तलाश

युवक की इसी घटिया हरकत का उसी मां ने विरोध किया तो उस शख्स ने उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की और वहां पर लोहे की कुर्सी से भी लगातार वार किए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी मां का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। अब उसके द्वारा आरोपी शख्स के खिलाफ थाना कवि नगर में तहरीर दी गई है। आरोप है कि जो सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है और जिस तरह से उसकी मां को चोट लगी हैं उसके आधार पर काेई ठोस कार्रवाई पुलिस नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें

नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ धरने पर बैठे सफाईकर्मियों ने कहा मांगे नहीं मानी गई तो कबूल करेंगे इस्लाम धर्म

इस मामले में एसपी सिटी अभिषेक वर्मा का कहना है कि, कविनगर इलाके के गांव राजापुर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक शख्स के द्वारा बुजुर्ग महिला की पिटाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग महिला के बेटे के द्वारा थाना कवि नगर में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर मामला दर्ज करते हुए मामले की गहनता से जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है, जल्द ही गिरफ्तार करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो