scriptपांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, पॉक्सो अदालत ने सुनाया फैसला | five year old girl raped case was accused sentenced to 20 years imprisonment | Patrika News
गाज़ियाबाद

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, पॉक्सो अदालत ने सुनाया फैसला

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साल 2021 में एक 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को सोमवार को पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। यह मामला लोनी बार्डर थाना क्षेत्र का है।

गाज़ियाबादMar 18, 2024 / 08:26 pm

Anand Shukla

five year old girl raped case was accused sentenced to 20 years imprisonment
Ghaziabad News: गाजियाबाद के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह मामला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना लोनी इलाके में साल 2021 में एक पांच साल की बच्ची छत पर खेल रही थी। उसी आरोपी ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इसकी जानकारी किसी को न देने के लिए उसने बच्ची को 10 रुपये भी दिए थे। जब बच्ची ने घटना की जानकारी मां को दी तो परिजन ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पांच वर्षीय बच्ची परिजन के साथ रहती थी। 28 जुलाई 2021 की दोपहर बच्ची के माता-पिता बाहर गए हुए थे। बच्ची घर की छत पर अकेली खेल रही थी। इसी दौरान मकान मालिक रमेश उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची को 10 रुपये दिए और किसी को नहीं बताने के लिए कहा। बच्ची ने मां के घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर गईं तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मामले में आज पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है।

Home / Ghaziabad / पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, पॉक्सो अदालत ने सुनाया फैसला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो