5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: डीएम और उनकी पत्‍नी ने अनाथ बच्‍चों के साथ मनाई होली, जमकर लगाया गुलाल

Highligts Ghaziabad के DM ने अपने आवास पर मनाया त्‍यौहार अनाथ और दिव्‍यांग बच्‍चों को किया था आमंत्रित डीएम के इस कदम हो रही जिले में सराहना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 11 Mar 2020, 10:58 AM IST

dm.jpg

गाजियाबाद। जनपद में मंगलवार (Tuesday) को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली (Holi) मनाई गई। होली पर कुछ लोग विभिन्न प्रकार के रंगों में नजर आए तो कुछ फूलों की होली खेलते नजर आए। एक-दूसरे ने आपस में गुझिया और विभिन्न तरह की मिइाई खिलाकर होली का त्यौहार मनाया। वहीं गाजियाबाद (Ghaziabad) के जिलाधिकारी (DM) अजय शंकर पांडेय और उनकी पत्नी ने कुछ अलग अंदाज में होली मनाई।

यह भी पढ़ें:Moradabad: एसएसपी अमित पाठक ने हाइवे पर घायलों को देख खुद पहुंचाया अस्पताल

बच्‍चों को लगाया गुलाल

गाजियाबाद के डीएम और उनकी पत्‍नी ने होली अनाथ बच्चों के साथ मनाई। उन्‍होंने सभी बच्चों को गुलाल लगाकर उनके साथ फूलों की होली खेली। साथ ही उन सभी बच्चों को कई तरह के मिष्ठान और पकवान खिलाए। बता दें कि गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडे ने होली से पहले ही दिव्यांग और अनाथ बच्चों को अपने आवास पर होली खेलने के लिए आमंत्रित किया था।

यह भी पढ़ें: Holi 2020: हर साल जहां होली पर होता था जमकर हुड़दंग, कोरोना के खौफ में रहा सूनापन

काफी संख्‍या में पहुंचे बच्‍चे

इसके बाद बड़ी संख्या में दिव्यांग और अनाथ बच्चे होली के दिन जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के आवास पर पहुंच गए। उन्हें देखकर डीएम अजय शंकर पांडेय और उनकी पत्नी सीमा पांडे ने बच्‍चों को जोरदार स्वागत किया। उन्‍होंने सभी बच्चों के साथ होली का त्यौहार मनाया। डीएम के इस तरह होली मनाने की पूरे जिले में सराहना हो रही है।