5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: एसएसपी अमित पाठक ने हाइवे पर घायलों को देख खुद पहुंचाया अस्पताल

Highlights -खुद भ्रमण कर ले रहे थे व्यवस्थाओं का जायजा -घायलों को खुद पहुंचवाया अस्पताल, डॉक्टरों को भी दिए निर्देश -जिले में सतर्कता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 11 Mar 2020, 10:07 AM IST

ssp.jpg

मुरादाबाद: जनपद में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। वहीँ खुद अलर्ट को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गश्त पर रहे। जी हां कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली रोड पर दिखा जब दिल्ली रोड पर एक कार और बाइक में भिडंत हो गयी,जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहां से गुजर से रहे एसएसपी अमित पाठक ने तुरंत अपने काफिले को रोककर सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जिससे सभी की जान बच गयी। इसके साथ उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का न सिर्फ हालचाल जाना, बल्कि डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

Weather Alert: अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश, फिर होगा मौसम साफ और बढ़ेगा तापमान

पूरे जनपद का लिया जायजा
एसएसपी अमित पाठक मंगलवार को सुबह से ही शहर के सभी थाना क्षेत्रों में खुद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। इस दौरान जब उनका काफिला दिल्ली रोड से गुजर रहा था तो कुछ बाइक सवार और कार चालक सड़क दुर्घटना में घायल पड़े थे। उन्होंने फौरन ही पुलिस टीम को उन्हें अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। जिससे सभी की जान बच गयी। हाइवे पर वाहनों को भी एक साइड करवाया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी निर्देश दिए कि हाइवे पर विशेष सतर्कता बरतें।

शराब पीने को लेकर खेली गई खून की होली, एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए लहूलुहान