5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पीने को लेकर खेली गई खून की होली, एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए लहूलुहान

घायलों में 4 लोगों की हालत नाजुक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 Mar 2020, 8:01 PM IST

attack.png

शामली. जहां लोग एक तरफ होली के त्योहार का जश्न मना रहे थे। इसी बीच शामली के थानाभवन क्षेत्र में शराब पीने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों की हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच के लिए बागपत जेल पहुंची CBI की टीम

घटना जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ की है। यहां गांव के ही सुनील ने पहले तो मनोज को शराब पिलाई, उसके बाद मनोज के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों का झगड़ा आसपास के लोगों ने समाप्त करा दिया था। लेकिन, शाम के समय गांव के ही सुनील ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष मनोज के घर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में मनोज पक्ष की ओर से एक महिला सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: विधिवत संपन्न हुआ होलिका पूजन, लोगों ने जमकर मनाया जश्न

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को थानाभवन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते 4 लोगों को रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। अब पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी है, जबकि होली के दिन हुए झगड़े से जहां पुलिस में हड़कंप मचा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश