जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को न्यू जाफराबाद दिल्ली से एक बारात अर्थला स्थित वृंदावन मैरिज होम में आई थी। जहां कुछ बाराती खाना खा रहे थे और कुछ बाराती धूमधाम से मस्ती में झूम रहे थे। वहीं दूसरी तरफ खाना खाने के बाद दूल्हा और उसके पिता ने लड़की वालों से निकाह से पहले 10 लाख रुपए और एक हीरे की अंगूठी की मांग कर ली। जबकि इससे पहले तीन लाख नगद और 10 लाख के हीरे की अंगूठी दूल्हे को दी जा चुकी थी। दुल्हन के भाई अनस का कहना है कि इसी दौरान उन्हें यह भी जानकारी हुई कि दूल्हा इससे पहले कई बार शादी कर चुका है और अबकी बार उसकी बहन से झूठ बोल कर शादी कर रहा है। जबकि रिश्ता पक्का होने के समय ऐसी कोई भी बात नहीं बताई गई थी।
अनस का कहना है कि अभी तक के शादी के आयोजन में उनके करीब 8 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। अनस का आरोप है कि जब उन्होंने दूल्हे पक्ष की इस बात का विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और वह हाथापाई पर उतर आए। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने दूल्हे की वहीं पर जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी।
लोग देखते रहे दूल्हे की पिटाई का तमाशा जैसे ही शादी समारोह के स्थल पर दूल्हे की पिटाई होनी शुरू हुई तो कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तमाम वेटर और कुछ लोग दूल्हे की पिटाई होने का तमाशा देखते रहे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शादी रचाने आए दूल्हे की पिटाई का यह वीडियो बेहद चर्चित हो गया है। वहीं, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर आरोपी दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
साहिबाबाद थानाध्यक्ष ने की मामले की पुष्टि साहिबाबाद के थानाध्यक्ष नागेंद्र चौबे का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। पूरा मामला बीते रविवार का है। अर्थला स्थित वृंदावन मैरिज होम में एक बारात दिल्ली से आई थी। इसी दौरान दुल्हन पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-
प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड का असली आरोपित कौन? 10 की डीएनए रिपोर्ट आई नेगेटिव,जेल में बंद चार की रिपोर्ट आनी बाकी महिलाओं के मन की बात उत्तरप्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से जुडी योजनाओं का क्या हाल है? क्या इनसे किसी तरह का सामाजिक बदलाव आया है? इस चुनावी माहौल में क्या है उत्तरप्रदेश की महिलाओं/बेटियों के मन में… कुछ सवालों के जवाब के जरिए पत्रिका को भेजें अपनी राय : इस लिंक पर –
https://forms.gle/PHsay4TdHhTSUMAF6