यह भी पढ़ें-
अब इस चर्चित भाजपा नेता पर लगा फैक्ट्री पर कब्जे का आरोप, लखनऊ तक मचा हड़कंप गाजियाबाद संभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि दिसम्बर 2018 में पंजीयन चिन्ह को हाई सिक्योरिटी प्लेट कन्वर्ट करने और नई रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का लगाने का आदेश आया था। इसके लिए सभी वाहन निर्माता कंपनियों को निर्देशित किया गया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई है, लेकिन अधिकांंश वाहन स्वामियों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभी तक नहीं लगवाई है।
एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इसलिए लोगों को कम जागरूक देखते हुए विभाग की ओर से इसे प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत सभी वाहन स्वामियों को 15 अक्टूबर तक अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक जिस वाहन पर हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगी होगी। उस वाहन को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा।