प्रियंका शर्मा पुत्री विजेन्द्र शर्मा निवासी मालीवाड़ा का चयन प्रधानाध्यापिका के पद पर पीएवी गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल मोरीपाडा की चयन समिति द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2016 को किया गया था। इसके बाद प्रियंका शर्मा ने विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यभार गृहण कर लिया। नियुक्ति के समय प्रियंका ने शैक्षिक योग्यता बीए, बीएड, यूपी टैट, जूनियर स्तर एवं प्राईमरी स्तर की थी। प्रधानाध्यापिका के पद के लिए योग्यता की अनिवार्यता के आधार पर केवी हायर सेंकेंड्री स्कूल हयात कालोनी सहारनपुर का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया गया था। अनुभव प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर से भी प्रतिहस्ताक्षर दिखाया गया था।