scriptहुक्काबारों पर छापेमारने के बाद का नजारा देखकर पुलिस भी रह गई हैरान | police raid at hukka bar in ghaziabad | Patrika News
गाज़ियाबाद

हुक्काबारों पर छापेमारने के बाद का नजारा देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

इंदिरापुरम में 2 हुक्काबार से 19 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मौके से 29 हुक्के की सामग्री भी कया गया बरामद

गाज़ियाबादNov 26, 2019 / 08:22 pm

Iftekhar

sakchi.jpg

 

गाजियाबाद. पुलिस और प्रशासन ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध हुक्काबार पर छापेमारी की। इस दौरान थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में 2 हुक्काबार पर औचक निरीक्षण के दौरान 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से 29 हुक्का एवं हुक्का सामग्री भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या नहीं, यूपी के इस शहर में 100 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी विशाल मस्जिद

शासन प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी नौजवानों को नशे की लत लगाने वाले हुक्काबार अवैध रूप से चलने की सूचना के आधार पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रात में छापेमारी की। इस दौरान 2 हुक्काबार में से तकरीबन 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें हुक्काबार संचालक भी हैं। हैरानी की बात ये है कि पकड़े गए अभियुक्तों में अधिकांश छात्र हैं। हालांकि, पुलिस गिरफ्त में आने के बाद सभी अपने किये पर शर्मिंदा है। मगर इस तरह के हुक्काबार चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी लाजमी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो