यह कहा जया प्रदा ने उन्होंने कहा कि उन्नाव व हैदराबाद जैसी घटनाओं को रोकना बहुत जरूरी है। देश में जो भी दुष्कर्मी लोग इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं, उनको फास्ट ट्रैक (Fast Track) के माध्यम से फांसी की सजा दी जाए या मुठभेड़ में मार गिराया जाए। पूर्व सांसद जया प्रदा ने कहा कि हैदराबाद में डॉक्टर बेटी को हैवानियत के साथ मारा गया था। जिस तरह से पुलिस ने उसके कातिलों को सजा दी, उसी तरीके से पूरे देश में त्वरित कार्रवाई होनी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। ऐसे सभी मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाया जाए और फांसी दी जाए। कोई भी व्यक्ति किसी धर्म का, किसी भी जाति का, किसी भी राष्ट्र का हो, अगर वह दुष्कर्मी है तो उसको सजा जरूर मिलनी चाहिए।
खुद की उपलब्धि बताई उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए और भी कड़े कानून बनाने बहुत जरूरी हैं। जब वह रामपुर की सांसद थीं, तब उन्होंने महिलाओं के हक की बहुत लड़ाई लड़ी। उन्होंने संसद में भी उनकी आवाज को बुलंद किया। आज फिर से महिलाओं को सुरक्षा दिलाए जाने की बात करने की जरूरत है।