गाज़ियाबाद

ताबड़तोड़ फायरिंग से यूपी के इस शहर में मची भगदड़, दो भाइयों को लगी गोली, देखें वीडियो

Highlights- गाजियाबाद जिले लोनी स्थित अशोक विहार क्षेत्र की घटना- बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग – गाेली लगने से दो भाई घायल, अस्पताल में भर्ती

गाज़ियाबादOct 14, 2019 / 01:59 pm

lokesh verma

गाजियाबाद. लोनी स्थित अशोक विहार इलाके में बीती रात अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई। जब काम से घर लौट रहे दो भाइयों को बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावरों की तलाश में जुट गई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर दोनों भाइयों को गोली क्यों मारी गई है।
यह भी पढ़ें

30 लोगों ने एक साथ इस्लाम धर्म अपनाने की दे चेतावनी, जानें क्या है पूरा ममला

जानकारी के अनुसार, लोनी थाना क्षेत्र के आशियाना सिटी कॉलोनी में आसिफ और आकिल परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात दोनों काम से घर की ओर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली आसिफ और आकिल के हाथ और पैर में लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस की मानें तो दोनों भाइयों के बयानों में विरोधाभास है। जांच के दौरान पता चला है कि आसिफ का अपनी पत्नी से मतभेद चल रहा है, जिसके कारण वह मायके में रह रही है। आसिफ ने अपने ससुर और साले पर फायरिंग का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है और जल्दी इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें

भाजपा महिला नेत्री बोली- पुलिस ऑफिसर ने मुझे अपने घर बुलाकर की ऐसी गंदी हरकत- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.