2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन शहरों में भारी बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, देखें वीडियो-

गाजियाबाद और नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Jan 2019, 6:53 PM IST

weather

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन शहरों में भारी बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार को जहां लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। वहीं 21, 22 और 25 जनवरी को बारिश के भी आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही गाजियाबाद और नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: इस दिग्गज नेता ने किया सबसे बड़ा खुलासा, सपा-बसपा के गठबंधन में इसलिए दी गर्इ RLD को सीटों की भीख

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में 20-22 जनवरी के बीच बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दो दिन बर्फबारी का अंदेशा जताया जा रहा है। यही वजह है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। सर्दी से राहत महसूस कर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

यह भी पढ़ें- राज्यपाल ने सीएम योगी को इस वजह से दी UP में सुरक्षा बढ़ाने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। उत्तर की दिशा से नमी वाली हवा दिल्ली एनसीआर में दस्तक देंगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस तरह की मौसम की परिस्थिति बनेगी, जिसके बाद दिल्ली में 21 और 22 जनवरी को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा इन दोनों दिनों में ओले भी पड़ सकते हैं। इसके बाद 25 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को हवा की रफ्तार कम होने के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषित के कण धुंध के कणों के साथ मिल जाएंगे, जिससे दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाएगा।

बीच सड़क पर हार्इ प्रोफाइल लड़कियों में जमकर चली हॉकी-बेल्ट, नहीं देखी होगी एेसी लड़ार्इ, देखें वीडियो-