2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच सड़क पर हार्इ प्रोफाइल लड़कियों में जमकर चली हॉकी-बेल्ट, नहीं देखी होगी एेसी लड़ार्इ, देखें वीडियो-

यूपी में खुलेआम हुर्इ लड़कियों की एेसी लड़ार्इ जो शायद ही आपने देखी हो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Jan 2019, 4:41 PM IST

muzaffarnagar

बीच सड़क पर हार्इ प्रोफाइल लड़कियों में जमकर चली हॉकी-बेल्ट, नहीं देखी होगी एेसी लड़ार्इ, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर. क्राइम कैपिटल के नाम से विख्यात मुजफ्फरनगर जिले में इस बार हैरान कर देने वाली घटना सामने आर्इ है। लड़कों के गुटों में सरेआम लाठी-डंडों की लड़ार्इ के किस्से तो आपने बहुत सुने आैर देखें होंगे, लेकिन खुलेआम लड़कियों की लड़ार्इ शायद ही आपने देखी हो। जी हां, यह ताजा मामला मुजफ्फरनगर जिले का है। जहां हाॅकी आैर बेल्ट से लैस कुछ लड़कियां एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हैं। दरअसल, इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चार-पांच लड़कियां एक-दूसरे पर सरेराज हाॅकी आैर बेल्ट से प्रहार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- UP के इस स्थान से 177 मानव कंकाल आैर सोने के आभूषण मिलने के बाद बड़े स्तर पर शुरू हुर्इ खुदार्इ

जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक का बताया जा रहा है, जो शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे का है। वायरल हो रहे 9 सेकंड के वीडियो में युवतियां आपस में ही सरेराह ऐसा युद्ध कर रही हैं, जैसा अक्सर स्कूल कॉलेज में लड़के करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो लड़कियां हाथ में हाॅकी लिए पहले से ही महावरी चाैक पर किसी का इंतजार कर रही थीं। इसके कुछ ही देर बाद एक स्कूटी पर सवार होकर सर्कुलर रोड की आेर से तीन लड़कियां आ गर्इं। जैसे ही स्कूटी सवार लड़कियां स्कूटी से उतरी तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते सभी लड़कियां एक-दूसरे पर टूट पड़ीं आैर बेल्ट आैर हाॅकी से जमकर मारपीट हुर्इ। बता दें कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया आैर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें- गुस्से में घर के बाहर तमंचा लेकर निकला युवक आैर बीच सड़क पर रहस्यमय तरीके से खुद को ही मार ली गोली, देखें वीडियो-

बता दें कि यह घटना एसपी ट्रैफिक बजरंगबली चौरसिया के सामने घटी थी। चौरसिया ने बताया कि जिस समय घटना घटी उस दौरान मैं महावीर चौक से गुजर रहा था। स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाली कुछ लड़कियों को आपस में मारपीट करते हुए देखा तो गाड़ी रुकवाकर उन्हें समझाते हुए घर भेज दिया।

2 साल से देवर-जेठ आैर नौकर नवविवाहिता के साथ कर रहे थे एेसा गंदा काम, इस पीड़िता की आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश