2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: गुस्से में घर के बाहर तमंचा लेकर निकला युवक आैर बीच सड़क पर इस वजह से खुद को ही मार ली गोली

बुलंदशहर के रुकन सराय क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद नईम शनिवार सुबह गृह क्लेश के चलते खुद को गोली मारकर जान दे दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Jan 2019, 3:28 PM IST

bulandshahr

गुस्से में घर के बाहर तमंचा लेकर निकला युवक आैर बीच सड़क पर खुद को ही मार ली गोली, जानिये क्या थी वजह

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते दिनदहाड़े घर के बाहर खड़े हो खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़ा तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर कार्रवार्इ का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें- राज्यमंत्री के पिता की तेरहवीं में सीएम योगी के साथ पहुंचे डिप्टी सीएम ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के रुकन सराय क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद नईम शनिवार सुबह गृह क्लेश के चलते खुद को गोली मारकर जान दे दी। दरअसल, परिवार में गृह क्लेश को लेकर नईम का विवाद इतना बढ़ गया था कि वह घर के अंदर से तमंचा लाया और घर के बाहर खड़े होकर खुलेआम अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगने से नईम की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नईम के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें- UP के इस स्थान से 177 मानव कंकाल आैर सोने के आभूषण मिलने के बाद बड़े स्तर पर शुरू हुर्इ खुदार्इ

नईम की मौत के मामले में पुलिस अब मामला दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है। हालांकि परिजन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इस मामले में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि युवक द्वारा खुद को गोली मारने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई शकील ने बताया कि घर एक क्लेश के चलते आपस में विवाद हुआ था और अचानक नर्इम ने अपने आपको गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

2 साल से देवर-जेठ आैर नौकर नवविवाहिता के साथ कर रहे थे एेसा गंदा काम, इस पीड़िता की आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप, देखें वीडियो-