2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यमंत्री के पिता की तेरहवीं में सीएम योगी के साथ पहुंचे डिप्टी सीएम ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायतीराज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के पिता की तेरहवीं पर दी श्रद्धांजलि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Jan 2019, 2:44 PM IST

cm yogi adityanath

राज्यमंत्री के पिता की तेरहवीं में सीएम योगी के साथ पहुंचे डिप्टी सीएम ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

मुरादाबाद. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पंचायतीराज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के पिता करन सिंह की तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए परिवार के छोटे-बड़े हर सदस्य से बात की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के कर्इ मंत्री भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने राज्यमंत्री के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां पहुंचे नेताआें ने अपने-अपने अंदाज में गठबंधन पर निशाना साधा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो अपने संक्षिप्त दौरे पर पूरे समय चुप्पी साधे रहे, लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या तो क्या पूरे देश में बाबर के नाम पर एक भी र्इंट नहीं लगने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में उसी स्थान पर रामलला का मंदिर बनेगा। वहीं प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को उन्होंने मोदी के डर का नतीजा बताया।

यह भी पढ़ें- UP के इस स्थान से 177 मानव कंकाल आैर सोने के आभूषण मिलने के बाद बड़े स्तर पर शुरू हुर्इ खुदार्इ

बता दें कि गांव महेंद्री सिकंदरपुर में शुक्रवार को पंचायतीराज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के पिता करन सिंह की तेरहवीं के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कारण सुबह से ही यहां प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। तेरहवीं में शामिल होने शाम साढ़े तीन बजे महेंद्री सिकंदरपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा दौरा मंत्री के परिजनों को शोक संवेदनाएं प्रकट करने तक सिमटा रहा। अपने संक्षिप्त कार्यक्रम में मंत्री के गांव में हेलीकाप्टर से उतरे मुख्यमंत्री बमुश्किल 30 मिनट गांव में रहे। करीब 15 मिनट तक भूपेंद्र के घर में रुके मुख्यमंत्री की इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से भी संक्षिप्त वार्ता ही हुई। वहीं सुबह से गांव में हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम की वजह से मुख्यमंत्री किसी से मुखातिब नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें- 2 साल से देवर-जेठ आैर नौकर नवविवाहिता के साथ कर रहे थे एेसा गंदा काम, इस पीड़िता की आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश खन्ना, विभाग प्रचारक नागेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय कुमार, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, कांठ विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू भी मौजूद रहे।

अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट के साथ एक्सपायर दवा को किया आग के हवाले, देखें वीडियो-