3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकानदार को थूक लगा नोट देकर भाग रही महिला को पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से पकड़ा, हड़कंप

Highlights - कोरोना संदिग्ध बुर्कानशी महिला के थूकने से मोदीनगर में दहशत - पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से महिला को पकड़कर कोरोना की जांच के लिए भेजा - महिला पर कोल्ड ड्रिंक पीकर उसकी दुकान के बाहर थूकने का भी आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Apr 2020, 10:13 AM IST

burka.jpg

गाजियाबाद. मोदीनगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला बुर्के में पहुंची और दुकानदार को सामान के बदले नोटों पर थूक लगाकर देने लगी। दुकानदार ने महिला पर कोल्ड ड्रिंक पीकर उसकी दुकान के बाहर थूकने का आरोप भी लगाया। दुकान मालिक ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से महिला को पकड़ा और कोरोना की जांच के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। अब जांच के बाद साफ होगा कि महिला कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- Lockdown: घर छोड़ने के बहाने महिला से कार में किया गैंगरेप

दरअसल, यह घटना गुरुवार देर शाम मोदीनगर थाना क्षेत्र के तेल मिल इलाके की है। बताया जा रहा कि यहां एक दुकान पर बुर्के में पहुंची महिला ने कोल्ड ड्रिंक लेकर दुकान के बाहर कुल्ला कर दिया। जब दुकानदार कोल्डड्रिंक के पैसे मांगे तो उसने नोटों पर थूक लगाकर दिए। दुकानदार ने पैसे लेने से मना कर दिया और महिला को वहां से जाने के लिए कहा। दुकानदार ने इसकी जानकारी अपने परिवार और स्थानीय लोगों को दी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए महिला को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला लगातार वहां से निकलने का प्रयास करती रही और रोकने पर भी नहीं रुकी। महिला पैदल चलते हुए साहब नगर चौकी के पास पहुंच गई तो स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला को एम्बुलेंस में बैठाया। और महिला को कोरोना की जांच के लिए गाजियाबाद के जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया।

मोदीनगर के तहसीलदार उमाकांत तिवारी ने बताया कि आशंका यह जताई जा रही है कि यह महिला दिमागी रूप से कमजोर है। फिलहाल महिला को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेज दिया गया है । अब आरोपी महिला की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि महिला,कोरोना वायरस पॉजिटिव है या नहीं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों मे दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- Rampur: सब्जी बेचने वाले पर लगाया थूकने का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में