3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: घर छोड़ने के बहाने महिला से कार में किया गैंगरेप

Highlights . घर पहुंचाने का महिला को दिया झांसा . नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती है महिला . जेठ और उसके दो साथियों ने दिया वारदात को अंजाम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 17 Apr 2020, 8:59 AM IST

gangrape.jpg

नोएडा। जिले की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाली एक महिला लॉकडाउन की वजह से फंस गई है। महिला को उसके घर पहुंचाने का झांसा दिया गया। रिश्तेदार और उसके साथी ने महिला को कैब में बैठा लिया और थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपत्ता कंटेनर डिपो के पास उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर महिला ने अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित जेठ व उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों ने दिया महिला की अर्थी काे कंधा, लाेगों ने थाने पहुंचकर की पुष्पवर्षा, हर ओर हाे रही तारीफ

थाना सुरजपुर में दर्ज कराई गई महिला की शिकायत के अनुसार, जारचा की रहने वाली एक महिला नोएडा स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। नोएडा में ही वह किराये पर रहती है। जारचा में उसका परिवार रहता है। महिला लॉकडाउन में नोएडा में फंस गई। महिला को जारचा उसके घर पहुंचाने का झांसा उसके जेठ संदीप ने दिया। महिला उसके झांसे में आ गई और मंगलवार को कैब में संदीप के साथ नोएडा से जारचा के लिए चल दी। संदीप ने रास्ते में अपने साथी आकाश को भी कैब में बैठा लिया।

यह भी पढ़ें: लॉक डाउन के बीच सहारनपुर में किसान की बेरहमी से हत्या

सूरजपुर के तिलपता कंटेनर के समीप पहुंचते ही आरोपितों ने कैब में ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियो संदीप व आकाश को गिरफ्तार किया है। दोनों नोएडा के सेक्टर 51 में किराये पर रह रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार महिला का जेठ संदीप इससे पूर्व वर्ष 2015 में हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है।