3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉक डाउन के बीच सहारनपुर में किसान की बेरहमी से हत्या

Highlights जमीन की खरीद-बेच को लेकर था विवाद वृद्ध किसान की पीट-पीटकर कर दी हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 16 Apr 2020, 10:32 PM IST

Businessman murdered in Prayagraj

आधी रात व्यवसायी की हत्या , दूसरे सम्प्रदाय के क्षेत्र में मिला शव ,इलाके में तनाव

सहारनपुर। कोरोना वायरस काे लेकर चल रहे लॉक डाउन के बीच सहारनपुर में एक किसान की जमीन के विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी काे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: तीन दिन में कोरोना वायरस का कोई केस नहीं आया सामने, 547 की रिपोर्ट का इंतजार

घटना गुरुवार की है। बेहट थाना क्षेत्र के गांव मरवा के रहने वाले गाैतम के अऩुसार उसने अपने ही गांव की रहने वाले एक महिला से 3 लाख 20 हजार रुपये में दाे बीघा जमीन खरीदी थी। बताया जाता है कि महिला का बेटा इस साैदे से खुश नहीं था और जमीन के बदले में और रकम की मांग कर रहा था। इसी बात काे लेकर महिला के साथ भी उसके बेटे का विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: कोरोना कर्मवीर: मुस्लिम युवक ने बनाई सैनिटाइज करने वाली मशीन, हर तरफ हो रही तारीफ

घटना गुरुवार की है। इसी बीच गाैतम के पिता अतर सिंह खरीदे गए खेत पर गए। अंकित काे यह गंवारा नहीं हुआ। जब अंकित काे इस बात का पता चला ताे वह भी खेत पर पहुंच गया। यहां उसने गाैतम के पिता अतर सिंह काे ललकारा और मारपीट शुरु कर दी। आरोपों के अनुसार अंकित ने बेरहमी से गाैतम के पिता की हत्या कर दी। इस घटना का पता जब गांव में चला ताे हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर में दो दिन बाद कोरोना के 12 केस आए सामने, 92 पहुंची मरीजों की संख्या

परिवार के लाेगाें ने पुलिस काे सूचना दी और नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Sambhal: मेड़ के विवाद में सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, एक की हालत नाजुक